Breaking News

फतेहाबाद पॉली क्लीनिक के डॉक्टर पर महिला स्टाफ ने लगाए गंभीर आरोप

फतेहाबाद. हरियाणा के  फतेहाबाद में एक डॉक्टर पर महिला स्टॉफ के साथ बेहूदगी करने का आरोप लगा है. आरोपी डॉक्टर की शिकायत सिविल सर्जन तक भी पहुंची औऱ शुक्रवार को हंगामा भी देखने को मिला.  हाल ही में आरोपी डॉक्टर की तैनाती हुई थी. महिला स्टाफ का आरोप है कि डॉक्टर बार बार उनसे कंडोम के इस्तेमाल के बार में पूछता रहता है. हालांकि, पूरे मामले में घिरने पर आरोपी डॉक्टर नरेंद्र ने माफी मांगी. जानकारी के अनुसार, सेक्टर तीन के पॉली क्लीनिक का यह मामला है. य़हां पर नवनियुक्त डॉक्टर नरेंद्र पर महिला स्टाफ सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाए और फिर शुक्रवार सुबह हंगामा किया.
महिला स्टाफ और परिजनों ने मीडिया के सामने सारे आरोप लगाए और कहा कि उन्हें बार-बार मानसिक रूप से डॉक्टर परेशान कर रहा है. एक महिला स्टाफ ने कहा कि डॉक्टर मीटिंग में बार-बार कंडोम के सही इस्तेमाल के तरीके के बारे में पूछता है और सिविल सर्जन डॉ.बुधराम के पास भी उन्होंने शिकायत दी.  बताया जा रहा है कि इल मामले पर दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. फिलहाल, सिविल सर्जन डॉ.बुधराम ने डॉक्टर नरेंद्र को डेपुटेशन पर अलग संस्थान में भेज दिया है औऱ स्वास्थ्य महानिदेशक को ट्रांसफर के लिए लिख दिया है.
महिला स्टाफ सदस्यों ने बताया कि 1 मई को ही पॉली क्लीनिक में अतिरिक्त एसएमओ के पद पर डॉक्टर नरेंद्र ने कार्यभार संभाला था. बीच में वह काम के चलते ज्यादा अस्पताल में आए नहीं.  8 मई को पूरे स्टाफ से सभी के कमरों में जाकर सामान्य बात की. उन्होंने 11 मई को स्टाफ के नाम रजिस्टर में पढ़े और महिला स्टाफ के नाम के आगे मिस लगा होने के कारण कहा कि सभी स्टाफ अनमैरिड है क्या? लेकिन स्टाफ ने मैरिड बताया. जवाब में डॉक्टर ने कहा कि आपके नाम के आगे मिसेज लगा होना चाहिए, ताकि पता चले कि कौन सा स्टाफ शादीशुदा है.  कहा कि अगर मैरिड स्टाफ  है तो नाम के आगे मिसेज लिखो. डॉक्टर ने कहा कि यहां पर फ्रेंडली माहौल बनाएंगे.
डॉक्टर ने माफी मांगी: एक महिला स्टाफ ने कहा कि 3 मई को महिला स्टाफ के साथ डॉक्टर ने शारीरिक संबधों और मेल-फीमेल रिलेशन के बारे में बातें की. बाद बार-बार कंडोम शब्द इस्तेमाल करते रहे. साथ ही पूछा कि इसका इस्तेमाल कहां कहां किया जाता है. डॉक्टर साहिब यहां भी नहीं रुके और कहा कि आजकल कंडोम बहुत आ रहे हैं क्या आप लोगों को इसके सही इस्तेमाल का तरीका पता है. यदि पता है तो मैं बताता हूं. इस पर महिला स्टाफ असहज हो गई और जवाब नहीं दिया गया. डॉक्टर ने स्टाफ से कहा कि खुलकर बात करो. आरोपी डॉक्टर नरेंद्र ने माफी मांगी और कहा कि कोई मिसअंडरस्टैडिंग हुई है और चाहे तो पुरानी महिला स्टाफ से भी वह फोन पर बात करवा सकते हैं. उनकी 17 साल के करीब की सर्विस हो गई है.

About NW-Editor

Check Also

“‘गद्दार’ बयान पर सियासी संग्राम: CM सैनी का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले— कांग्रेस के DNA में ऐसी राजनीति”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *