Breaking News

पत्नी पर शक ने ली खौफनाक शक्ल, प्रेमी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

अमृतसर (पंजाब) : अवैध संबंधों के शक और पारिवारिक विवाद ने एक युवक की जान ले ली। तरनतारन जिले के गांव भोजिया में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि अशोक मसीह नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के कथित प्रेम संबंधों के चलते डेविड मसीह पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले की बर्बरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आरोपी ने पहले डेविड को दांतों से नोचा और उसका एक कान तक काट डाला। इसके बाद उस पर किरच से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक डेविड मसीह की रिंपी नामक महिला के साथ कथित अवैध संबंध थे, जो आरोपी अशोक मसीह की पत्नी है। इसी बात को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। घटना के दिन रिंपी अपने पति डेविड और बेटे सैमुअल के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए अशोक मसीह, उसके बेटे अभिषेक और एक अन्य साथी इमानुएल उर्फ मानी ने डेविड की मोटरसाइकिल को रोका और उस पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने डेविड पर किरच से कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में परिजन उसे अमृतसर के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना चाटीविंड और पुलिस चौकी बोहडू की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी रिंपी के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हत्या अवैध संबंधों से उपजे आपसी विवाद और रंजिश का नतीजा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है।

About NW-Editor

Check Also

पंजाब पुलिस की महिला ASI की क्रूरता: पोती को हाथ-पैर बांध धूप में गेट से बांधा, SSP ने किया सस्पेंड

पंजाब पुलिस की लेडी ASI ने फरीदकोट में 5 साल की पोती को हाथ-पैर बांधकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *