Breaking News

प्यार में बनी मुखबिर! पीतल कारोबारी की बेटी पर घर में करोड़ों की चोरी करवाने का आरोप

मुरादाबाद. यूपी के मुरादाबाद में पुलिस ने पीतल कारोबारी के घर हुई एक करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा किया है. डकैती के आरोप में पीतल कारोबारी की बेटी, उसके प्रेमी सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 11 मई को पीतल कारोबारी के यहां परिजनों को गन पॉइंट पर लेकर एक  करोड़ से अधिक की नगदी, सोने और चांदी के जेवर चोरी किये गए थे. कारोबारी के घर में मेन गेट पर डिजिटल लॉक लगा हुआ था, उसके बाद भी आरोपी डिजिटल लॉक को खोलकर घर में घुस गए. पीतल कारोबारी की बेटी ने ही डकैती में आरोपियों की मदद की थी. मुख्य आरोपी अरशद वारसी का 8-9 साल से पीतल कारोबारी की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोपी घटना से पहले कई बार घर की रेकी भी कर चुका था. गिरफ्तार आरोपियों से 47 लाख रुपये, दो गाड़ियां, 4 अवैध तमंचे  बरामद किये हैं.

11 मई को हुई थी घटना

पूरा मामला थाना नागफनी क्षेत्र का है, इस घटना का खुलासा करते हुए मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि इसी महीने की 11 तारीख को नागफनी थाना क्षेत्र में घटना हुई थी, जिसमें एक मुक़दमा लिखा गया था. वादी के अनुसार पांच से छह युवकों के द्वारा घर में घुसकर परिवार के लोगों को डरा धमकाकर एक करोड़ से ऊपर और कुछ अन्य सामान घर से लूट लिया गया था. इस संबंध में सभी वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और बड़ी ही सूक्ष्मता के साथ साइंटिफिक तरीके से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया.  इसमें सीसीटीवी फुटेज, टोल टैक्स से विभिन्न प्रकार की डिटेल्स और घटना में जो दो गाड़ियां इस्तेमाल की गई थी, उनकी जानकारी जुटाई गई. इसके बाद सीडीआर विश्लेषण किया गया. फिर पुलिस ने गुरुवार को पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया.

बाकी रिकवरी में जुटी पुलिस

एसएसपी ने बताया कि इस पूरी घटना में वादी की बेटी के द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी. बेटी के प्रेमी ने ही पांच दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस के द्वारा 47 लाख 24 हजार रुपए, घटना में उपयुक्त 2 गाड़ियां, 5 मोबाइल फोन और 4 तमंचे बरामद हुए हैं.  हिरासत में लिए गए अभियुक्त से पुलिस के द्वारा गहनता से पूछताछ की जा रही है. बाकी जो रिकवरी है उसके प्रयास भी पुलिस के द्वारा किए जा रहे हैं.

About NW-Editor

Check Also

“‘बेटी ने की लव मैरिज …’ पिता ने खाया जहर, अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंची बेटी”

मुरादाबाद से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां बेटी के प्रेम विवाह से आहत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *