Breaking News

“‘बेटी ने की लव मैरिज …’ पिता ने खाया जहर, अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंची बेटी”

मुरादाबाद से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां बेटी के प्रेम विवाह से आहत एक पिता ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी. सबसे दर्दनाक बात यह रही कि पिता की मौत की सूचना मिलने के बाद भी बेटी और उसका पति अंतिम संस्कार में शामिल होने नहीं पहुंचे. इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है. मामला मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार इलाके का है. यहां रहने वाले एक परिवार की 24 वर्षीय बेटी 14 मई को अचानक घर छोड़कर चली गई थी. परिजनों के अनुसार युवती का अपनी चाची के भतीजे, यानी रिश्ते के ममेरे भाई, के साथ प्रेम संबंध था. जब परिवार को इस रिश्ते की जानकारी मिली तो उन्होंने युवती की शादी कहीं और तय करने की कोशिश शुरू कर दी.

आभूषण और कैश लेकर फरार

बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर युवती घर में रखे आभूषण और नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. बाद में दोनों के फिरोजाबाद पहुंचने और शादी करने की जानकारी सामने आई. बेटी के अचानक घर छोड़ने और समाज में हो रही चर्चाओं से पिता गहरे सदमे में चले गए. परिवार के लोगों का कहना है कि उन्होंने खाना-पीना तक छोड़ दिया था और लगातार मानसिक तनाव में रह रहे थे.

इसी बीच पिता ने कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. पिता की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिजनों ने युवती को उसके पिता के निधन की सूचना भी दी, लेकिन आरोप है कि उसने वापस आने से साफ इनकार कर दिया. इतना ही नहीं, युवती और उसका पति अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुए. गमगीन माहौल में परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया. बेटी और दामाद की गैरमौजूदगी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

प्रयागराज में मिली लड़की की लोकेशन

उधर, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवती ने प्रशासन को अपनी शादी की तस्वीरें भेजी हैं और दावा किया है कि उसने अपनी मर्जी से विवाह किया है. तकनीकी सर्विलांस के जरिए पुलिस को दोनों की लोकेशन प्रयागराज में मिली है. इसके बाद एक टीम को दोनों को तलाशने के लिए रवाना किया गया है. पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. युवती के बयान दर्ज होने और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About NW-Editor

Check Also

सौतन बनी सगी बहन: जीजा के साथ मंदिर में रचाई शादी, लिव-इन के चक्कर में उजड़ा परिवार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *