Breaking News

सच को सामने लाना पत्रकार का पहला धर्म: अमरजीत

– मंडल में चयनित पत्रकारों का किया सम्मान
– मंडल में चयनित पत्रकारों को सम्मानित करते साथी।
फतेहपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में रविवार को खंभापुर में संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया। जहां पत्रकारों को परिचय पत्र का वितरण किया गया। वहीं चार पत्रकारों ने जनपद से छलांग लगाकर प्रदेश व मंडल तक का सफर बहुत कम समय में प्राप्त कर लिया इसके लिए जिलाध्यक्ष कुमुद तिवारी ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह, मंडल महामंत्री राम सुजान सिंह, उपाध्यक्ष नरेन्द्र श्रीवास्तव, सचिव विमल सिंह को फूलमाला पहनाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया। अमरजीत सिंह ने कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है। हमें समाज के प्रति जवाबदेही के साथ ईमानदारी से कार्य का निर्वाहन करना है। उधर जिलाध्यक्ष ने कहा कि खबरें सिर्फ छापना नहीं, बल्कि सच को सामने लाकर समाज को दिशा देना हमारा पहला धर्म है। बैठक में वरिष्ठ पत्रकारों ने नवोदित पत्रकारों को ग्रामीणांचल की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की सलाह दी। वहीं मंडल महामंत्री ने फर्जी खबरों से बचने और पत्रकारिता की गरिमा को बचाए रखने की सलाह दी। अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे ही कार्यक्रमों में ईमानदार पत्रकारों को प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में सदर तहसील अध्यक्ष महेश त्रिपाठी को भी बधाई देते हुए फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में सुधा सिंह, सोनू सिंह, जितेन्द्र त्रिवेदी, सुरेश विश्कर्मा, दीपक सिंह, लालता दुबे, अंशू बाजपेई, कुमार गौरव, गौरव अवस्थी, डा. नरेन्द्र प्रताप सिंह, सत्यम सिंह, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, मोईन, अखिलेश कुमार, दीपचंद्र गुप्ता, मनोज मौर्य, आयूष कुमार, संजय मिश्रा, सत्रुघन यादव, विकास साहू, रोहित आदि लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

स्टंट करना पड़ा महंगा, ट्रैक्टर सीज

– नाबालिग को ट्रैक्टर देने पर पिता गिरफ्तार – पुलिस टीम की गिरफ्त में पिता। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *