Breaking News

अमरोहा में चाऊमीन-पिज़्ज़ा की लत से 16 साल की किशोरी की आंतों में छेद, मौत

अमरोहा के मोहल्ला अफगानान निवासी किसान मंसूर खान की अहाना सबसे छोटी बेटी थी. परिवार में पिता के अलावा मां सारा खान, एक बेटा और दो बेटियां हैं. अहाना पढ़ाई में होनहार थी और शहर के हाशमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी. परिजन के अनुसार, अहाना को फास्ट फूड खाने की आदत थी. घर में मना करने के बावजूद वह अक्सर बाहर का खाना जैसे चाऊमीन, मैगी, पिज्जा और बर्गर खाती रहती थी. शुरुआत में किसी को अंदेशा नहीं था कि यह आदत इतनी खतरनाक साबित हो सकती है. सितंबर में अहाना की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसे पेट में लगातार तेज दर्द रहने लगा. परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए.

जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि अहाना की आंतों में कई जगह छेद हो चुके हैं. डॉक्टरों ने आंतों के इस गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होने का मुख्य कारण लंबे समय तक फास्ट फूड का सेवन बताया. स्थिति गंभीर होने के कारण छात्रा का ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन सफल रहा और करीब दस दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई. हालांकि, घर लौटने के बाद भी अहाना की हालत में कोई खास सुधार नहीं हो रहा था. वह लगातार कमजोर होती चली गई और सामान्य गतिविधियां करने में भी उसे परेशानी होने लगी.

दिल्ली एम्स में लड़की की मौत

चार दिन पहले अचानक उसकी तबीयत फिर से बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे दिल्ली एम्स लेकर पहुंचे. वहां इलाज के दौरान उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ और वह चलने-फिरने भी लगी थी, जिससे परिवार को उम्मीद बंधी थी. लेकिन रविवार रात अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और हार्ट फेल होने के कारण उसकी मौत हो गई. अहाना के मामा गुलजार खान उर्फ गुड्डू ने बताया कि डॉक्टरों ने साफ तौर पर फास्ट फूड को ही आंतों के खराब होने की मुख्य वजह बताया है. होनहार छात्रा की असमय मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. माता-पिता गहरे सदमे में हैं और इलाके में शोक की लहर है.

About NW-Editor

Check Also

साली-जीजा हुए लापता, एक महीने से परेशान परिवार… रहस्य ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन!

  अमरोहा के नौगावां सादात क्षेत्र के एक गांव के एक युवक की शादी जोया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *