Breaking News

फतेहपुर में 110 छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान, महिला महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

फतेहपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान और मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि धाता नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज रहीं। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के 110 विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

महाविद्यालय स्तर पर आयोजित स्वच्छता, वृक्षारोपण, भाषण, पोस्टर, रील मेकिंग और नुक्कड़ नाटक जैसी प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव ने प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों के छायाचित्र और वीडियो भी प्रदर्शित किए गए, जिनकी मुख्य अतिथि ने सराहना की।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में मिशन शक्ति के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। साइबर क्राइम सेल प्रभारी विद्या यादव और उनकी टीम ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा फर्जी कॉल के माध्यम से होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के उपाय भी बताए।

समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं में तकनीकी जागरूकता, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

पहरवापुर की भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भजनों पर भक्त हुए भावविभोर

चौड़गरा, फतेहपुर। मलवां विकासखंड के पहरवापुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *