Breaking News

फतेहपुर में टीबी मरीजों की मदद को आगे आई रेडक्रॉस सोसाइटी, 51 रोगियों को दी पोषण किट

फतेहपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय दिवस के अवसर पर गुरुवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में रेडक्रॉस भवन में 51 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक नागेश सिंह, विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यूबी सिंह तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकांत सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों को माल्यार्पण कर, प्रतीक चिह्न एवं जय श्रीराम अंकित अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने तीन बालिका क्षय रोगियों को पोषण सामग्री प्रदान कर वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्यों ने अन्य मरीजों को भी पोषण सामग्री वितरित की। सामग्री में मूंगफली के दाने, भुने चने, सत्तू, गुड़ और प्रोटीन पाउडर शामिल रहे।
आयोजकों ने बताया कि क्षय रोगियों को उनका चिकित्सकीय उपचार पूरा होने तक पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें बेहतर पोषण मिल सके और उपचार के दौरान उनके स्वास्थ्य में सुधार हो।
जेल अधीक्षक नागेश सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य डॉ. आरके पांडेय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उन्हें गणेश जी की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सोसाइटी के सचिव अजीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, उमेश कुमार श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र मौर्य, विभा मिश्रा, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, वेदप्रकाश गुप्ता, विनय कुमार, शिवाकांत श्रीवास्तव, पुष्पलता श्रीवास्तव, दिलीप कुमार पांडेय, जितेंद्र सिंह, विष्णु श्रीवास्तव और अभिनव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पहरवापुर की भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भजनों पर भक्त हुए भावविभोर

चौड़गरा, फतेहपुर। मलवां विकासखंड के पहरवापुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *