Breaking News

फतेहपुर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, गांव के पास नाले किनारे मिला शव

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के खोजियाही गांव के पास बुधवार शाम नाले के किनारे एक 45 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, खोजियाही गांव निवासी स्वर्गीय भोला का पुत्र सुमेर शराब पीने का आदी था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम वह अपने घर से निकला था। इसके बाद गांव के पास नाले के किनारे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बड़े भाई विपिन ने बताया कि उनका भाई शराब पीने का आदी था और शाम को टहलने के लिए निकला था। उन्होंने आशंका जताई कि किसी जहरीले कीड़े के काटने से उसकी मौत हुई होगी।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

पहरवापुर की भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भजनों पर भक्त हुए भावविभोर

चौड़गरा, फतेहपुर। मलवां विकासखंड के पहरवापुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *