Breaking News

फतेहपुर में सड़क हादसे ने छीनी युवक की जिंदगी, बाइक की टक्कर से 37 वर्षीय धीरज की मौत

फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालगंज पीएचसी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर सब्जी लेकर पैदल घर जा रहे 37 वर्षीय युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी अनूप कुमार के पुत्र धीरज कुमार बुधवार शाम सब्जी लेकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालगंज पीएचसी के पास एनएच-2 पर एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल धीरज को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई अनिल कुमार ने जानकारी दी।

About NW-Editor

Check Also

पहरवापुर की भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भजनों पर भक्त हुए भावविभोर

चौड़गरा, फतेहपुर। मलवां विकासखंड के पहरवापुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *