महोबा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कम्युनिटी गार्डन में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखबीर सिंह, जिला विकास अधिकारी पंकज यादव, समाज कल्याण अधिकारी शशिकांत सिंह एवं खंड विकास अधिकारी कबरई सल्तनत परवीन की उपस्थिति में कुल 89 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन के ीलिए शुभकामनाएं दी गईं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना तथा विवाह के अवसर पर होने वाले अनावश्यक आर्थिक बोझ को कम करना है।
योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलने के साथ-साथ सामाजिक समरसता एवं सामूहिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिलता है।इस योजना के अंतर्गत वैवाहिक वधु के खाते में रु. 64000/ एवं शासन द्वारा निर्धारित उपहार सामग्री हेतु रूपये 21000/ एवं कार्यक्रम आयोजन हेतु रूपये 15000/- प्रति जोड़ा कुल रुपया 01 लाख व्यय किया गया।
कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में विवाह समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं मंगलमय रहा।

News Wani