Breaking News

“उत्तर भारत में बारिश का कहर: बिजली गिरने से 14 की मौत, MP-झारखंड में बाढ़ से तबाही”

उत्तर प्रदेश : UP में मानसून जमकर बरस रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बारिश-बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश के बांध अब ओवरफ्लो होने लगे हैं। ललितपुर में माताटीला बांध के 9 गेट खोले गए हैं, जबकि झांसी में पथराई बांध के 4 और लहचूरा बांध के 10 गेट खोले गए हैं। झारखंड के सरायकेला-खरसावां और लोहरदगा जिलों में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति झुलस गया। सभी खेत से काम करके घर लौट रहे थे। राज्य में बारिश का आज यलो अलर्ट है। बिहार में शनिवार को सिर्फ रोहतास में बारिश हुई, यहां बिजली गिरने से 1 महिला की मौत हो गई। मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते रीवा, सतना और छतरपुर समेत 5 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। खजुराहो में 9 घंटे में 6.3 इंच बारिश हुई। छतरपुर के नौगांव में 3.4 इंच पानी बरसा। चित्रकूट में लोगों को नाव से रेस्क्यू किया गया। यहां बाणसागर डैम के 7 गेट खोले गए। बरगी डैम के 5 गेट खोले गए हैं। राजस्थान के झालावाड़, धौलपुर, करौली और अलवर में शनिवार को तेज बरसात हुई। झालावाड़ में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा। इस दौरान तीन बच्चे डूब गए, दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक की तलाश जारी है।

21 राज्यों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी:  मौसम विभाग ने रविवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। 21 राज्यों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी है। MP-UP में बिजली गिरने का अलर्ट है। उत्तराखंड में बिजली गिरने के साथ-साथ अचानक बाढ़ आने और लैंडस्लाइड का भी अलर्ट है। MP के टीकमगढ़ में लगातार हो रही बारिश के चलते पुरानी टिहरी रोड पर बने पुल के बगल की दीवार और पेड़ गिर गया। वहीं, शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर हनुमान सागर तालाब ओवरफ्लो हो गया है। शिव मंदिर डूब चुका है। शहर के वार्ड नंबर 20 की शिव शक्ति कॉलोनी में घरों में करीब 3 फीट तक पानी भर गया है। कुंडेश्वर स्थित नवोदय विद्यालय की कैंटीन, रसोई घर सहित क्लास रूम में 3 फीट तक पानी भर गया है। बच्चों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। जमडार नदी के उफान पर होने से टीकमगढ़-ललितपुर रोड बंद हो गया है।

About NW-Editor

Check Also

यूपी फतह की जंग तेज: ‘ऊपर मोदी-नीचे योगी’ नारे के साथ BJP मैदान में, अखिलेश का PD+A फॉर्मूला देगा कड़ी टक्कर

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव एक वर्ष बाद फरवरी 2027 में होने हैं, लेकिन इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *