Breaking News

आईवी इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 15वां वार्षिक उत्सव

फिरोजाबाद । आईवी इंटरनेशनल स्कूल में बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ 15वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विशेष एक्ट भी प्रस्तुत किया गया। डॉ. मनोज यादव, डॉ. सुनैना यादव एवं मनोज त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उसके बाद, नन्हे मुन्ने बच्चों ने आनंदी बाई के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक प्रस्तुति दी, कृष्ण-रास की सुंदर झांकी व उत्साह से भरपूर पिरामिड प्रदर्शन ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। तथा, छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी कठपुतली नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और नाटक के माध्यम से वृद्धावस्था में माता-पिता के सम्मान का संदेश एवं छात्राओं द्वारा महिला एवं पुरुष क्रिकेट के अंतर को दर्शाते हुए प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। शिव तांडव के द्वारा शिव शक्ति का प्रदर्शन किया गया । लखनऊ घराने की कथक नृत्यांगना कृतिका सिंह की मनमोहक प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। मेयर कामिनी राठौर ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, शिक्षा के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा करना भी हम सभी का कर्तव्य है। वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पूजा सिकेरा ने बताया कि, विद्यालय के दर्जनों विद्यार्थी आईआईटी में चयनित हो चुके हैं, कई छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं तथा अनेक विद्यार्थियों ने विदेशों में शिक्षा प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि, विद्यालय का उद्देश्य निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुलिस महानिदेशक श्री नवनीत सिकेरा, विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती श्रीदेवी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.पूजा सिकेरा, इंजीनियर गजेंद्र यादव, श्रीमती मोहिनी यादव, विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ.नंदिनी यादव, मेयर कामिनी राठौर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय, डॉ. रजनी यादव, गीता यादव, विधायक मुकेश वर्मा, डॉ. दिलीप यादव, हरिओम यादव, रामअवतार गुर्जर, ठाकुर विश्वदीप सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव, डॉ. इंद्रपाल गुर्जर, एडवोकेट अनूप चंद्र जैन, एस.सी. गांधी, राधेश्याम यादव, आशीष अग्रवाल, अखिलेश शर्मा, उमाशंकर गुप्ता, विक्रम पहलवान, सुरेश कन्हैयानी सहित अनेक समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फिरोजाबाद के कमला नेहरू चन्द्र कुमारी जैन इंटर कॉलेज में अश्वनी जैन का हुआ सम्मान

  फिरोजाबाद:- जनपद फिरोजाबाद के श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *