Breaking News

फतेहपुर में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के अंदर फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की सुबह 17 वर्षीय किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ने पर उसे तत्काल फंदे से नीचे उतारकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर वापस घर चले गए।

जानकारी के अनुसार राधानगर निवासी रवि प्रकाश की पुत्री वैष्णवी देवी ने गुरुवार सुबह घर के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया।

परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, जिसके चलते शव को लेकर वापस घर चले गए।

पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। परिजनों और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। किशोरी द्वारा यह कदम उठाए जाने के पीछे क्या कारण रहा, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी घटना को लेकर स्तब्ध हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

मतदेय स्थलों के पुनर्गठन को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 23 अक्टूबर तक मांगी आपत्तियां

न्यूज़ वाणी ब्यूरो फतेहपुर, 19 अक्टूबर 2026। जनपद में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *