Breaking News

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की हुई मौत; पति गंभीर रूप से घायल

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम बसवा के समीप गुरुवार दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 52 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, थरियांव थाना क्षेत्र के कोर्रा सादात गांव निवासी चंद्रशेखर (55) अपनी पत्नी वंदना देवी के साथ अपनी साली सोना के घर ग्राम बसवा जा रहे थे। जैसे ही वे गांव के समीप पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वंदना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सरकारी एंबुलेंस की मदद से घायल चंद्रशेखर को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

मतदेय स्थलों के पुनर्गठन को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 23 अक्टूबर तक मांगी आपत्तियां

न्यूज़ वाणी ब्यूरो फतेहपुर, 19 अक्टूबर 2026। जनपद में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *