Breaking News

ट्रेन की चपेट में आने से दो युवाओं की दर्दनाक मौत, एक की ट्रेन से गिरकर गई जान

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के सतनरैनी के समीप ट्रेन से गिरकर 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं मलवां थाना क्षेत्र के बुधइयापुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के जिला बर्दवान, थाना कटवा, गांव पनाहर निवासी संजीत देवनाथ का पुत्र प्रियांशु देवनाथ जयपुर से ट्रेन द्वारा कोलकाता जा रहा था। बताया जा रहा है कि खागा के सतनरैनी स्टेशन के समीप वह ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसी प्रकार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव निवासी वीरेंद्र का पुत्र आयुष बुधवार शाम घर से यह कहकर निकला था कि वह बाहर जा रहा है। मलवां थाना क्षेत्र के बुधइयापुर के समीप वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

सेमरा में जहरीले सांप का कहर, डसने से महिला की मौत; पति की हालत नाजुक

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा में बुधवार की रात घर में सो रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *