Breaking News

गेहूं निकालते समय सांप ने महिला को डसा, कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़हा में बुधवार दोपहर गेहूं निकालते समय 26 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बढ़हा गांव निवासी नरेश की पत्नी केतकी देवी दोपहर कोठरी में रखे गेहूं को निकालने गई थीं। इसी दौरान गेहूं के बीच छिपे सांप ने उन्हें डस लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकीय उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिजन सरकारी एंबुलेंस से केतकी देवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

सेमरा में जहरीले सांप का कहर, डसने से महिला की मौत; पति की हालत नाजुक

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा में बुधवार की रात घर में सो रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *