Breaking News

सेमरा में जहरीले सांप का कहर, डसने से महिला की मौत; पति की हालत नाजुक

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा में बुधवार की रात घर में सो रहे दंपती को जहरीले सर्प ने डस लिया। दोनों को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति की हालत गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

जानकारी के अनुसार सेमरा गांव निवासी वेद प्रकाश शुक्ला पुत्र स्वर्गीय राम आसरे शुक्ला, उम्र 32 वर्ष, अपनी 29 वर्षीय पत्नी निधि शुक्ला के साथ घर में बिस्तर पर सो रहे थे। तभी अर्धरात्रि के समय जहरीले सर्प ने पहले पत्नी को डसा और उसके बाद पति को भी डस लिया।

जानकारी होने पर परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर वेद प्रकाश को कानपुर रेफर कर दिया गया।

परिजन वेद प्रकाश को कानपुर ले जाने के बजाय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे। इसी दौरान भोर पहर पत्नी निधि ने दम तोड़ दिया। वहीं पति वेद प्रकाश की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के जेठ नीरज शुक्ला ने जानकारी दी।

About NW-Editor

Check Also

मतदेय स्थलों के पुनर्गठन को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 23 अक्टूबर तक मांगी आपत्तियां

न्यूज़ वाणी ब्यूरो फतेहपुर, 19 अक्टूबर 2026। जनपद में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *