Breaking News

युद्ध का 23वां दिन: ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला, 300 घायल; Donald Trump ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह से 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, इन हमलों में 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इजराइली विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य सेवाओं के अनुसार, घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। इससे पहले ईरान ने शनिवार रात भी इजराइल के डिमोना और अराद शहरों पर हमला किया था। यहां इजराइल का बड़ा न्यूक्लियर प्लांट है।

ईरान की ओर से यह हमले ट्रम्प की धमकी के बाद बढ़े हैं। दरअसल, ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए लिखा- अगर 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा। शुरुआत सबसे बड़े प्लांट से होगी। वहीं, ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके पावर प्लांट को निशाना बनाया गया, तो वह मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल से जुड़े सभी ऊर्जा ढांचों पर हमला करेगा।

ईरान बोला- BRICS देश हमला रोकने में रोल निभाएं

ईरान के राष्ट्रपति मसूज पजशकियान ने शनिवार को पीएम मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि BRICS को ईरान पर हो रहे हमले रोकने में भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि BRICS को बिना किसी दबाव के, अपने दम पर काम करना चाहिए और इस मामले में आगे आना चाहिए। ईरान के राष्ट्रपति ने यह भी सुझाव दिया कि मिडिल ईस्ट के देशों को मिलकर एक नया सुरक्षा सिस्टम बनाना चाहिए। इससे इलाके में शांति और स्थिरता बनी रहेगी और बाहर के देशों का दखल कम होगा।

ईरान जंग से जुड़ी 4 तस्वीरें…

इजराइली शहर अराद पर रविवार सुबह ईरानी मिसाइल ने हमला किया। इसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हुए और 10 की हालत गंभीर है।
इजराइली शहर अराद पर रविवार सुबह ईरानी मिसाइल ने हमला किया। इसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हुए और 10 की हालत गंभीर है।
इजराइल के उत्तरी इलाके मिसगव में रविवार को लेबनान से दागा गया एक मिसाइल कार पर गिर गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
इजराइल के उत्तरी इलाके मिसगव में रविवार को लेबनान से दागा गया एक मिसाइल कार पर गिर गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
ईरान ने शनिवार को इजराइल पर मिसाइल हमला किया।
ईरान ने शनिवार को इजराइल पर मिसाइल हमला किया।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को ईरानी मिसाइल लॉन्चर पर हमले का वीडियो जारी किया।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को ईरानी मिसाइल लॉन्चर पर हमले का वीडियो जारी किया।

About NW-Editor

Check Also

“विदेश व रक्षा मंत्री के आवास के ऊपर US मिलिट्री बेस पर रहस्यमयी ड्रोन मंडराने से मचा हड़कंप”

‘वॉशिंगटन पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन ड्रोन्स के दिखने के बाद अमेरिकी अधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *