नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ईरान को ‘पाषाण युग’ में धकेल देने की धमकी का जवाब देते हुए एक ईरानी सैन्य कमांडर ने कहा कि अमेरिका अपने ही सैनिकों को उनकी कब्रों की ओर ले जा रह है।उन्होंने कहा कि 250 साल का इतिहास रखने वाले किसी देश का 6,000 साल पुरानी सभ्यता को धमकी देना सिर्फ एक भ्रम है। ब्रिगेडियर जनरल सैयद माजिद मूसावी ईरान की IRGC की एयरोस्पेस फोर्स की कमान संभालते हैं।
‘250 पुराना देश 6000 साल पुरानी सभ्यता’
-1775131148472_v.webp)
उन्होंने एक्स पर अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ की एक पोस्ट का जवाब में कहा, “यह आप ही हैं जो अपने सैनिकों को उनकी कब्रों की ओर ले जा रहे हैं, न कि ईरान, जिसे आप पाषाण युग में वापस खींचना चाहते हैं। हॉलीवुड के भ्रमों ने आपके दिमाग में इतना जहर भर दिया है कि अपने महज 250 साल के इतिहास के साथ, आप 6,000 साल से भी ज्यादा पुरानी सभ्यता को धमकी दे रहे हैं।”
ईरान को पाषाण युग में धकेल देंगे- हेगसेथ

हेगसेथ ने एक पोस्ट में कहा था कि ‘पाषाण युग में वापस’। उनकी यह पोस्ट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की उस धमकी के बाद आई थी, जिसमें उन्होंने ईरान को पाषाण युग में वापस धकेलने की बात कही थी।उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, “ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति जो अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में कहीं कम कट्टरपंथी और कही ज्यादा बुद्धिमान हैं। उन्होंने अभी-अभी अमेरिका से युद्धविराम का अनुरोध किया है। हम इस पर तब विचार करेंगे जब होर्मुज स्ट्रेट खुला, स्वतंत्र और साफ होगा। तब तक, हम ईरान को पूरी तरह से मिटा देंगे या जैसा कि वे कहते हैं, पाषाण युग में वापस धकेल देंगे।”
News Wani
