Breaking News

शिक्षा की अलख जगाने सड़कों पर उतरे बच्चें-शिक्षक

– सुकेती में गूंजे नामांकन के नारे
– जागरूकता रैली में शामिल बच्चे व अध्यापक।
फतेहपुर। ग्राम पंचायत सुकेती में नए शैक्षिक सत्र के तहत अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं द्वारा एक विशाल एवं भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में दोनों विद्यालयों के अध्यापकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान साउंड सिस्टम के माध्यम से पूरे गांव में घूम-घूमकर नामांकन संबंधी घोषणाएं की गई। अभिभावकों को अपने बच्चों का शीघ्र नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नारों एवं गीत-संगीत के जरिए लोगों को जागरूक किया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। बताया गया कि विगत वर्षों में प्राथमिक विद्यालय सुकेती एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सुकेती में 250-250 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत रहे हैं। दोनों विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास रूम एवं कंप्यूटर शिक्षा की भी समुचित व्यवस्था है। रैली में प्राथमिक विद्यालय सुकेती से प्रधानाध्यापिका साधना शर्मा, विवेक सिंह, कमलेंद्र सिंह, मनीष कुमार अवस्थी, रचना अग्रहरि, मंजरी सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, आरती राव, माया देवी, अशोक कुमार, शुभी, राजेंद्र सिंह लोधी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय से इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अजेता सिंह, अभिषेक कुमार, हिमांशु कुमार एवं कल्पना देवी ने सहभागिता की। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसान पंचायत में उठीं बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं, सैकड़ों किसान रहे मौजूद

सुल्तानपुर घोष/फ़तेहपुर। ऐरायां विकास खंड के दुर्गा का पुरवा मजरे इजुरा खुर्द गांव में बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *