Breaking News

जिला सहकारी बैंक का तीन वर्षों में दोगुना से अधिक बढ़ा लाभ

– बैंक अध्यक्ष का बुके भेंटकर किया गया सम्मान
– बैंक अध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित को बुके भेंटकर सम्मानित करते कर्मी।
फतेहपुर। फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने वित्तीय प्रबंधन और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय देते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। बैंक ने पिछले 14 वर्षों के बाद वर्ष 2023-24 में 59.60 लाख रुपये का लाभ अर्जित कर पुनः लाभ के पथ पर वापसी की थी। इसके बाद बैंक की प्रगति लगातार जारी रही। बैंक अध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित, उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह एवं संचालक मंडल के मार्गदर्शन तथा सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय कुमार के कुशल नेतृत्व में बैंक ने वर्ष 2024-25 में 104.73 लाख रुपये व वर्ष 2025-26 में 142.04 लाख रुपये का लाभ अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बैंक से संबद्ध समितियों के माध्यम से जनपद के किसानों को समय पर उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा समितियों को उपलब्ध कराई गई ब्याज मुक्त कैश क्रेडिट लिमिट का लाभ उठाकर समिति एवं बैंक दोनों को मजबूती मिली है। ग्राहक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बैंक द्वारा केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे कृषकों को आर्थिक सहयोग मिल रहा है। इसके अतिरिक्त बैंक अपने ग्राहकों के लिए शीघ्र ही एटीएम सेवाएं भी प्रारंभ करने जा रहा है, जिससे बैंकिंग सेवाएं और अधिक सुलभ होंगी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बैंक अध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित का बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बैंक परिवार में हर्ष का माहौल देखा गया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत, चालक ने कानपुर में तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-एनएच-2 पर ट्रकों की भिड़ंत में खलासी की मौके पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *