Breaking News

खागा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 28 शिक्षक सम्मानित, जनगणना में निभाई अहम भूमिका

खागा, फतेहपुर। नगर पंचायत खागा में शनिवार को पूरे प्रदेश के लिए एक अनूठी पहल की गई। चेयरमैन गीता सिंह और अधिशासी अधिकारी देवहूती पांडेय ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य समय से और सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 28 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को सम्मान समारोह आयोजित कर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यालय आदर्श नगर पंचायत खागा द्वारा जारी पत्र के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारी ऐरायां और विजयीपुर को निर्देशित किया गया था कि संबंधित शिक्षकों को 17 अक्टूबर को दोपहर दो बजे नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित कराया जाए।
समारोह में अधिशासी अधिकारी देवहूती पांडेय ने कहा कि शिक्षकों और शिक्षामित्रों ने बड़ी मेहनत और निष्ठा के साथ जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को अंजाम दिया है। ऐसे कर्मठ शिक्षकों का सम्मान करना जरूरी है, ताकि उनका मनोबल बढ़े।
उन्होंने सभी के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

About NW-Editor

Check Also

खागा में शिक्षक आनंद कुमार मिश्रा को मिला शिक्षा रत्न सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की हुई सराहना

खागा, फतेहपुर। नगर पंचायत सभागार में शनिवार अपराह्न आयोजित एक गरिमामय समारोह में ऐरायां ब्लॉक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *