खागा, फतेहपुर। क्षेत्र के माज खोर गांव में बिना आवश्यक अनुमति के धान की कटाई कर रहे हार्वेस्टर को कृषि विभाग ने सीज करा दिया। विभाग की इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी कर हार्वेस्टर चलाने वालों में हड़कंप मच गया।
कृषि विभाग के एडीओ सहायक देवेंद्र मिश्रा एवं प्रदीप शर्मा ने बताया कि गांव में एक किसान के खेत में हार्वेस्टर से धान की कटाई कराई जा रही थी। जांच के दौरान हार्वेस्टर संचालन के लिए आवश्यक आदेश नहीं मिला। इस पर विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए हार्वेस्टर को सीज करा दिया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कृषि कार्यों में निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करना अनिवार्य है। बिना आवश्यक अनुमति या निर्धारित आदेश के हार्वेस्टर चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विभाग की ओर से क्षेत्र में ऐसे मामलों पर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही किसानों और हार्वेस्टर संचालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

News Wani