Breaking News

फतेहपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 12 वाहनों पर लगा जुर्माना

फतेहपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने शनिवार रात विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान के तहत जिले के प्रमुख स्थानों पर यात्री बसों की जांच की गई। वहीं, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 वाहनों के चालान किए गए और 1.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अभियान के दौरान स्लीपर और सामान्य यात्री बसों की जांच की गई। बसों में आपातकालीन द्वार, अग्निशमन यंत्र, फिटनेस प्रमाणपत्र सहित अन्य सुरक्षा मानकों को परखा गया। जांच में सभी बसें निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं। पुलिसकर्मियों ने बसों में सवार यात्रियों से उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें आपातकालीन द्वार के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी।

मीट एंड ग्रीट कॉन्सेप्ट के तहत चला अभियान

मीट एंड ग्रीट कॉन्सेप्ट के तहत चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। इसके अलावा पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की सघन जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों के चालान कर कुल 1,20,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।

About NW-Editor

Check Also

खागा में शिक्षक आनंद कुमार मिश्रा को मिला शिक्षा रत्न सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की हुई सराहना

खागा, फतेहपुर। नगर पंचायत सभागार में शनिवार अपराह्न आयोजित एक गरिमामय समारोह में ऐरायां ब्लॉक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *