Breaking News

खागा में 339 एनसीसी प्रशिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण, सैन्य अनुशासन और परेड के गुर सीखे

खागा, फतेहपुर। कस्बे के रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय में रविवार को एनसीसी प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 339 प्रशिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कमांड ऑफिसर बृजेश पाठानिया और कर्नल योगेंद्र सिवान ने प्रशिक्षकों को परेड के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, अनुशासन, कदमताल और सलामी देने की सही प्रक्रिया की जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने सावधान की मुद्रा में खड़े होने, परेड के निर्धारित नियमों का पालन करने तथा प्रशिक्षण में एकरूपता और समयबद्धता बनाए रखने के तरीके समझाए। साथ ही परेड के दौरान होने वाली सामान्य गलतियों और उनसे बचने के उपायों पर भी प्रकाश डाला।
अधिकारियों ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की भावना विकसित करना है। इसमें प्रशिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि वे कैडेटों को बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण देने के साथ-साथ अनुशासन का पाठ भी पढ़ाते हैं।
अधिकारियों ने प्रशिक्षकों से अपेक्षा की कि वे प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बारीकियों को अपने-अपने स्तर पर कैडेटों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में सुनील सिंह और सुनील जाट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

धाता के नवदुर्गा महोत्सव में उमड़ी भक्तों की भीड़, भव्य भंडारे में देर रात तक चला प्रसाद वितरण

धाता, फतेहपुर। कस्बे के रामलीला मैदान स्थित श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव में हर वर्ष की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *