Breaking News

फतेहपुर में आज केशव मौर्य का दौरा, भाजपा नेताओं से करेंगे मुलाकात; कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल जारी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल (आज) फतेहपुर आएंगे। डिप्टी सीएम सुबह 11:45 बजे लखनऊ के लामार्टिनियर ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद कार से लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन जाएंगे।
यहां दोपहर 12:30 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव समेत पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:35 बजे प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
दोपहर 2:30 बजे वह वीआईपी रोड स्थित रामाडियन होटल जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
यह जानकारी डिप्टी सीएम के निजी सचिव वीरेंद्र कुमार ने पत्र जारी कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

धाता के नवदुर्गा महोत्सव में उमड़ी भक्तों की भीड़, भव्य भंडारे में देर रात तक चला प्रसाद वितरण

धाता, फतेहपुर। कस्बे के रामलीला मैदान स्थित श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव में हर वर्ष की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *