Breaking News

डॉ0 रोहित सिंह राजावत ने किसानों की खाद समस्या के निदान हेतु बाँधुर में सहकारी समिति स्थापित करने की मांग उठाई है

महोबा/हमीरपुर। बुंदेलखंड क्षेत्र के हमीरपुर जनपद स्थित बाँधुर ग्रामसभा में किसानों को खाद और बीज की समस्या से निजात दिलाने के लिए सहकारी समिति स्थापित करने की मांग उठाई गई है। बाँधुर बुजुर्ग में समिति की स्थापना होने से स्थानीय किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे उन्हें खेती-किसानी में हो रही परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

बुंदेलखंड उत्थान संस्था के संस्थापक डॉ. रोहित सिंह राजावत ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण लिमिटेड के निदेशक एवं सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा। उन्होंने बाँधुर बुजुर्ग ग्रामसभा में सहकारी समिति की स्थापना के लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया।

डॉ. राजावत ने पत्र के माध्यम से बताया कि बाँधुर और आसपास के गांवों के किसानों को हर वर्ष खाद एवं बीज की उपलब्धता को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समय पर कृषि सामग्री नहीं मिलने से खेती का काम प्रभावित होता है और किसानों की लागत भी बढ़ जाती है। गांव में सहकारी समिति स्थापित होने से किसानों को उचित मूल्य पर खाद और बीज मिल सकेंगे। इससे खेती की लागत कम करने और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम बाँधुर बुजुर्ग में पहले ही सहकारी समिति के लिए जमीन चिन्हित की जा चुकी है। यहां समिति भवन की नींव का निर्माण भी कराया गया था। ऐसे में यदि शासन और प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग मिले, तो इसी स्थान पर समिति स्थापित कर खाद वितरण का कार्य शुरू किया जा सकता है। इससे क्षेत्र के किसानों को जल्द राहत मिल सकती है।

इस मांग पर डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने किसानों की समस्या का गंभीरता से समाधान कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने सहकारी समिति की स्थापना के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।

सहकारी समिति स्थापित कराने की इस पहल को लेकर बाँधुर गांव और आसपास के क्षेत्र के किसानों ने प्रसन्नता जताई है। किसानों को उम्मीद है कि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई होगी और खाद-बीज की समस्या से राहत मिलेगी।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में संपूर्ण समाधान दिवस: 131 शिकायतें पहुंचीं, 17 का मौके पर निस्तारण

महोबा। जनपद महोबा की विभिन्न तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुलपहाड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *