अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने (Donald Trump) ने दावा किया है कि जारी अमेरिका-इजरायल बमबारी में अब तक 48 ईरानी नेता मारे गए हैं। ट्रंप ने कहा कि यह कार्रवाई ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान का हिस्सा है। हालांकि, ईरान की ओर से इस दावे पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
होर्मुज जलडमरूमध्य और तेल बाजार पर बयान
राष्ट्रपति ट्रंप ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज़ से अहम माने जाने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की स्थिति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “मैं किसी भी चीज को लेकर चिंतित नहीं हूं,” और संकेत दिया कि अमेरिका हालात पर पूरी तरह नियंत्रण में है।
बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे व्यस्त तेल मार्गों में से एक है, जहां किसी भी सैन्य तनाव का सीधा असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ सकता है।
अमेरिका ने ईरान के अंडरग्राउंड मिसाइल ठिकानों को बनाया निशाना
अमेरिका ने ईरान के अंडरग्राउंड मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिका के चार बी-2 बम वर्षक विमानों ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 2000 पाउंड वजन वाले दर्जनों बंकर-बर्स्टर्स बम गिराए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड एक बयान में कहा, ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत कार्रवाई के दौरान अमेरिका के तीन सैनिक मारे गए हैं, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं. कई अन्य कर्मियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के बाद ड्यूटी पर लौटाया जा रहा है।’
अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला
ईरानी मीडिया का दावा है कि अमेरिकी नौसेना के अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया है. अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत (USS Abraham Lincoln) अमेरिकी नौसेना का एक परमाणु-संचालित विमानवाहक युद्धपोत है। यह इसका नाम अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के नाम पर रखा गया है। यह पोत दर्जनों लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों को तैनात करने में सक्षम है, लंबी अवधि तक समुद्र में ऑपरेशन कर सकता है और अमेरिका की समुद्री शक्ति व सैन्य उपस्थिति का अहम प्रतीक माना जाता है।
News Wani
