Breaking News

ताइक्वांडो खिलाड़ियों का हुआ बेल्ट प्रमोशन टेस्ट

– कोई भी हुनर कभी व्यर्थ नहीं जाता: किशन
– प्रमोशन टेस्ट में भाग लेते ताइक्वांडो खिलाड़ी।
फतेहपुर। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की ओर से राज ताइक्वांडो एकेडमी आबूनगर में तेरह ताइक्वांडो खिलाड़ियों का ब्लैक बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बेल्ट प्रमोशन में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो खिलाड़ियों में मनीषा राजपूत, प्रणव पाण्डेय, अनुभव प्रताप सिंह, कविश कुमार, अभय सिंह, आदर्श कुमार वर्मा, वत्सल श्रीवास्तव, मो अली, आयुषी यादव, इशिता सोनी, अमन पटेल, अक्षत त्रिपाठी, अंश साहू ने शानदार प्रदर्शन करते बेल्ट प्रमोशन प्राप्त किया। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी दक्ष खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते कहा कि कोई भी हुनर कभी व्यर्थ नहीं जाता। खेल का विकास व युवा पीढ़ी को सशक्त करना ही हमारा मूल उद्देश्य है। प्रतियोगिता का टेस्ट ताइक्वांडो प्रशिक्षक वकील अहमद, कोच राजकुमार, रिचा राजपूत, अंश यादव, शिव कुमार, भारत वर्मा उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के जर्जर स्कूल में बड़ा हादसा टला, बारिश में ढहा प्रधानाचार्य कक्ष; 119 बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरायां विकासखंड के अल्लीपुर भादर प्रथम प्राथमिक विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *