Breaking News

अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में थाना प्रभारी निलंबित, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

बढ़ापुर/बिजनौर। थाना बढ़ापुर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार तोमर को कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई की। बुधवार को एसपी ने बढ़ापुर थाने पहुंचकर प्रकरण की जानकारी ली और पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब तीन दिन पहले थाना प्रभारी पर विभागीय व्हाट्सऐप ग्रुप में कथित अश्लील वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगा था। वीडियो को लेकर महिला आरक्षी के साथ अश्लील बातचीत होने की बात भी सामने आई। बताया जा रहा है कि थाने में तैनात एक सिपाही ने इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी, जिसके बाद वीडियो को ग्रुप से हटा दिया गया। हालांकि, वीडियो पहले ही कुछ लोगों के पास डाउनलोड हो चुका था और बाद में इसके वायरल होने की बात सामने आई।

मामला पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई तक पहुंचने के बाद उन्होंने बुधवार को बढ़ापुर थाने का दौरा किया। इस दौरान एसपी ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही महिला आरक्षियों से गोपनीय रूप से बातचीत कर मामले से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त की।

इसके बाद एसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार तोमर को निलंबित किए जाने की पुष्टि की। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में मामला चर्चा का विषय बन गया है। प्रकरण में विभागीय जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

About NW-Editor

Check Also

मंदिर की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग, शिवसेना ने चांदपुर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

न्यूज़ वाणी ब्यूरो  चांदपुर (बिजनौर)। ग्राम सैदपुरा उर्फ नाईपुरा में स्थित माता चमुण्डा देवी एवं भगवान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *