Breaking News

बांदा में निलेश श्रीवास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में निलेश श्रीवास को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बांदा जिला इकाई का जिलाध्यक्ष नामित किया गया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की सहमति से निलेश श्रीवास को यह जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की ओर से उम्मीद जताई गई है कि वह संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत तथा सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

संगठन को मजबूत बनाने की मिलेगी जिम्मेदारी

निलेश श्रीवास की नियुक्ति को जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। जिलाध्यक्ष के रूप में उनसे अनुसूचित जाति समाज के लोगों के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने, पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की अपेक्षा की गई है।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

निलेश श्रीवास को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जिला अध्यक्ष उमेश यादव सहित कुदरत उल्ला, प्रमोद गुप्ता राजा, ओम नारायण विदित, अशोक गौर, मुमताज अली, इमरान अली राजू, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, राजकुमार गुप्ता राजू, कुतैबा जमा, रामलाल प्रजापति, वृंदावन वैश्य, हिमांशु वैश्य, राजन चंदेल, प्रियांशु गुप्ता, जन्मेजय सिंह, आमिर खान मन्नी, रहीस खान, मनी कश्यप और मुलायम यादव ओपी समेत दर्जनों लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि निलेश श्रीवास के नेतृत्व में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिले में सक्रिय भूमिका निभाएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

About NW-Editor

Check Also

ऑक्सीजन बाबा को सीपीआई ने किया सम्मानित, 2027 में सदर से मिल सकता है टिकट

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। बांदा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के जिला सचिव श्यामसुंदर सिंह राजपूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *