Breaking News

विद्यालयों को प्रदान किया जायेगा हरसंभव सहयोग: शशि

– विद्यालय में किए जा रहे कार्यों की सकारात्मक समीक्षा के लिए हुआ कार्यक्रम
– ब्लाक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।
फतेहपुर। ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन एसएसडी डिग्री कॉलेज मौहर में किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख शशि रमनजीत सिंह व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मलवां खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार उपस्थित रहे। सर्वप्रथम ब्लॉक प्रमुख द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राथमिक विद्यालय मौहार के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा विभाग एवं पंचायत विभाग द्वारा विद्यालय में किए जा रहे कार्यों की सकारात्मक समीक्षा करना है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा ब्लॉक प्रमुख को विद्यालय में सरकार द्वारा प्रदान की जा रही डीबीटी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उन्होंने ग्राम प्रधानों से विद्यालय में आधार विहीन बच्चों के आधार बनवाने में मदद करने के लिए भी आग्रह किया गया। जिससे उन बच्चों को भी डीबीटी का लाभ दिया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष छात्र नामांकन का आंकडा लगभग सभी के प्रयास से पूरा किया जा सका। ब्लॉक प्रमुख ने अपील करते हुए कहा कि समस्त ग्राम प्रधान एवं अध्यापक अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाने का प्रयास करें। उन्होंने सभी को यह भी आश्वस्त कराया कि उनके द्वारा विद्यालय स्तर पर हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विवेक गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक नीलम भदौरिया, लतापूरी गोस्वामी, लीन साहू, पूर्ति भदौरिया, शुषमा शुक्ला, राजेन्द्र कुमार सैनी, जय प्रकाश यादव, संदीप सचान, विनय प्रताप सिंह, विद्या देवी यूपीएस गुनीर, माया देवी कम्पोजिट चक्की, नीता साहू यूपीएस मलवा प्रथम, मीना श्रीवास्तव कम्पोजिट करनपुर, शैलेन्द्र अवस्थी पीएस सुमेरपुर, मृत्युंजय अवस्थी यूपीएस शिवराजपुर, अनीता कम्पोजिट सिकरोड़ी आदि शिक्षक व प्रधान मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के जर्जर स्कूल में बड़ा हादसा टला, बारिश में ढहा प्रधानाचार्य कक्ष; 119 बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरायां विकासखंड के अल्लीपुर भादर प्रथम प्राथमिक विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *