Breaking News

मवई बुजुर्ग में मतदाता सूची सुधार अभियान तेज, नाम जुड़वाने के लिए ग्रामीणों ने भरे फॉर्म

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत ग्रामीणों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन फॉर्म भरे।

इस दौरान पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य सुखलाल बौद्ध, शिक्षक सहित अन्य ग्रामीणों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। शिविर के माध्यम से पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए जागरूक किया गया।

अभियान का उद्देश्य ऐसे पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना है, जिनका नाम अभी तक सूची में दर्ज नहीं हो पाया है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि जिन पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से नागरिक चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। ऐसे में ग्रामीणों से अपील की गई कि वे मतदाता सूची की जांच करें और किसी भी तरह की कमी होने पर समय रहते आवश्यक सुधार कराएं।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में क्रिकेट खिलाड़ियों का महासंग्राम, 350 प्रतिभाओं ने ट्रायल में दिखाया दम; आज होगा ऑक्शन

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *