Breaking News

फतेहपुर में सड़क हादसे ने छीनी 32 वर्षीय युवक की जिंदगी, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी-असोथर रोड पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 32 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हरदों सीएचसी लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरायां मसायक गांव निवासी धनराज पासवान का पुत्र सुशील कुमार रिश्तेदारी में गया था। वहां से बाइक से वापस लौटते समय देर रात वह नरैनी-असोथर रोड पर पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल सुशील को उपचार के लिए हरदों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन सरकारी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में पीईटी परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम-एसपी, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

फतेहपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *