Breaking News

ड्यूटी से घर लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिंदकी, फतेहपुर। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के फिरोजपुर मोड़ के पास शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान ज्ञानू (31) पुत्र मुन्नीलाल राजपूत, निवासी ग्राम फिरोजपुर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि ज्ञानू फिरोजपुर मोड़ स्थित एक गोदाम में मजदूरी करता था। रात में ड्यूटी खत्म करने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। तभी बिंदकी की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के दौरान पीछे से आ रहे अन्य मजदूरों ने भाग रहे पिकअप चालक को वाहन समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल ज्ञानू को पुलिस और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), बिंदकी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार सुबह गांव में शोक का माहौल रहा। मृतक की पत्नी, बच्चे और अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में महिला का मोबाइल छीनने का खुलासा, चोरी का फोन खरीदने वाला भी गिरफ्तार

फतेहपुर। शहर में काकादेव गली स्थित रेस्टोरेंट के सामने एक महिला का मोबाइल छीनकर फरार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *