Breaking News

कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा व प्रदीप जैन आदित्य के बांदा आगमन पर कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। बांदा में कांग्रेस पार्टी ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत बैठक आयोजित कर लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद की। जिला कांग्रेस कमेटी, स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक सांसद कुलदीप इंदौरा ने कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की ओर से रैली और धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। उन्होंने दावा किया कि इस कार्यक्रम में देशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में आवाज उठाएंगे। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का भी उल्लेख किया।

कुलदीप इंदौरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है।

संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को उठाने का आह्वान किया।

दिल्ली रैली में भागीदारी का भरोसा

बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित और चित्रकूट जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने मुख्य अतिथि को भरोसा दिलाया कि बांदा और चित्रकूट से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचकर प्रस्तावित रैली में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से काम कर रहे हैं।

कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में राजेंद्र शर्मा, एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी, प्रद्युम्न दुबे लालू, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य साकेत बिहारी मिश्रा, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, बांदा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, महोबा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष धुरिया, पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन शुक्ला, मुमताज बेगम, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट, सेवादल के कैलाश नाथ बाजपेई सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश, बलदेव वर्मा, द्वारिकेश सिंह यादव, सूरज बाजपेई, जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, कालीचरण निगम, पूर्व चेयरमैन मोहन साहू, बाबूराम यादव, धीरेंद्र पांडेय, संतोष कुमार द्विवेदी, रमेश चंद्र गुप्ता, राममिलन सिंह पटेल, राजेश गुप्ता पप्पू, भागवत प्रसाद द्विवेदी, रज्जाक भाई, इरफान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में ई-रिक्शा चालक से मारपीट और वसूली का आरोप, न्याय की मांग को लेकर कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे जलशक्ति मंत्री

न्यूज़ वाणी संवाददाता, बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक ई-रिक्शा चालक के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *