Breaking News

उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक संपन्न; आयोग ने जुटाए आंकड़े

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, महोबा। महोबा कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोग के सदस्य संतोष कुमार विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त अपर जिला जज, एवं डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, सेवानिवृत्त आईएएस, उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीण निकायों में पिछड़े वर्गों, विशेषकर अति पिछड़ी जातियों के प्रतिनिधित्व और उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटाई गई।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा एवं संदीप राजपूत सहित चारों विकासखंडों के ग्राम प्रधान, प्रशासक, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए। संबंधित अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों की जनसंख्या और अन्य आवश्यक आंकड़े आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए।

आयोग के सदस्यों ने प्रस्तुत आंकड़ों की पुष्टि करते हुए ग्राम, क्षेत्र पंचायत और विकासखंड स्तर पर अति पिछड़ी जातियों की स्थिति के बारे में जनप्रतिनिधियों से जानकारी प्राप्त की। चर्चा के दौरान इन वर्गों के सामाजिक और आर्थिक पिछड़ेपन, उनकी वर्तमान परिस्थितियों तथा स्थानीय ग्रामीण निकायों में उनकी भागीदारी से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक का उद्देश्य ग्रामीण निकायों में विभिन्न पिछड़े वर्गों की वास्तविक स्थिति और प्रतिनिधित्व से संबंधित तथ्यों का संकलन करना रहा। आयोग द्वारा एकत्रित जानकारी और संबंधित रिपोर्ट उच्च न्यायालय तथा राज्य सरकार को भेजी जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी चंद्र किशोर वर्मा, अपर मुख्य नगर अधिकारी सुजीत मिश्रा, परियोजना निदेशक विपिन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

डीएम व एसपी ने कानपुर रोड स्थित खनिज बैरियर का किया औचक निरीक्षण; अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर सख्त दिखे अधिकारी

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, महोबा। जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *