Breaking News

16 नवंबर से होगा भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन, कमेटी ने सौंपी जिम्मेदारियां; पुलिया वाले हनुमान मंदिर के समीप हुई बैठक

बेलाताल, महोबा। कस्बे में प्रस्तावित रामलीला महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए रामलीला मंच कमेटी की बैठक पुलिया वाले हनुमान मंदिर के समीप आयोजित की गई। बैठक में रामलीला के आयोजन, श्रीराम की शोभायात्रा, मंच सजावट, कलाकारों के मेकअप और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए आयोजन की तैयारियों को गति देने पर सहमति बनी।

बैठक में भगवान श्रीराम की लीला का आकर्षक मंचन कराने और शोभायात्रा को भव्य स्वरूप देने पर विशेष जोर दिया गया। कमेटी ने निर्णय लिया कि रामलीला का मंचन प्रतिदिन रात आठ बजे से कराया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्रह्मदत्त उपाध्याय ने बताया कि श्रीराम की रथयात्रा में कमेटी के सदस्य और कलाकार एक साथ शामिल होंगे।

अलग-अलग टीमों को मिली जिम्मेदारी

रामलीला महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कमेटी ने विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सदस्यों को सौंपी। मंच सजावट की जिम्मेदारी परशुराम विश्वकर्मा, राजेश, नारायण यादव और कमलेश सोनी को दी गई। वहीं, मेकअप व्यवस्था के लिए चंदन, वीरेंद्र पांचाल, सोनू, रवि विश्वकर्मा और हेमंत सोनी को शामिल किया गया।

रामलीला के निर्देशन की जिम्मेदारी सुशील अरजरिया, परमेश्वरी दयाल तिवारी, आदित्य नारायण शर्मा और देवेंद्र अरजरिया संभालेंगे। डीजल व्यवस्था के लिए सौरव भार्गव और मुकेश अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। कलाकारों की सज्जा व्यवस्था में अशोक अग्रवाल, नारायण यादव और चंदन सहयोग करेंगे।

इसके अलावा जलपान व्यवस्था की जिम्मेदारी सौरव भार्गव, मुकेश अग्रवाल और बृजभूषण गुप्ता को सौंपी गई। प्रतिदिन आवश्यक सामान की व्यवस्था नारायण यादव, मुकेश गुप्ता और किललू सेठ देखेंगे।

प्रार्थना और नए कलाकारों की तैयारी पर भी चर्चा

बैठक में रामलीला के विभिन्न प्रसंगों के लिए प्रार्थना कमेटी का भी गठन किया गया। इसमें महेंद्र पाल मिश्रा, नारायण यादव, अभिषेक तिवारी, आदित्य शर्मा, कमलेश सोनी, राजेश विश्वकर्मा, सोनू राठौर, परशुराम विश्वकर्मा और सिद्धू व्यास को जिम्मेदारी सौंपी गई।

नए कलाकारों को तैयार करने और रामलीला के मंचन की तैयारी में सहयोग के लिए सुशील कुमार अरजरिया, परशुराम विश्वकर्मा, अभिषेक तिवारी, आदित्य शर्मा, भोले शंकर नामदेव, परमेश्वर दयाल तिवारी, अरविंद तिवारी और घनश्याम नायक को शामिल किया गया। बैठक में वरिष्ठ कलाकार भोले शंकर नामदेव को कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी भी दी गई।

कमेटी के सदस्यों ने कहा कि रामलीला महोत्सव में भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम संयोजक इंद्रपाल रिछारिया, बृजभूषण गुप्ता और महंत मुकेश गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।बेलाताल रामलीला महोत्सव

About NW-Editor

Check Also

महोबा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम और एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, महोबा। जनपद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *