Breaking News

डीएम व एसपी ने कानपुर रोड स्थित खनिज बैरियर का किया औचक निरीक्षण; अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर सख्त दिखे अधिकारी

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, महोबा। जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार को जिलाधिकारी प्रभाष कुमार और पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने कानपुर रोड स्थित खनिज बैरियर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने खनिज परिवहन की जांच प्रक्रिया और बैरियर पर तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की नियमित जांच की जाए। बिना वैध ई-प्रपत्र या रवाना के खनिज ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अवैध उत्खनन और ओवरलोडिंग के मामलों में भी तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि अवैध खनन और खनिजों के नियमविरुद्ध परिवहन से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचता है। इसे रोकने के लिए बैरियर पर लगातार निगरानी रखी जाए और परिवहन से संबंधित अभिलेखों की नियमित जांच की जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

वहीं, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने अवैध खनन, बिना दस्तावेज खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर शिवध्यान पांडे समेत संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम और एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, महोबा। जनपद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *