Breaking News

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने धूमधाम से मनाया दशहरा मिलन एवं सम्मान समारोह, गीतिका अग्रवाल रहीं प्रथम

महोबा। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में शहर के एक पैलेस में दशहरा मिलन एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। इस दौरान अग्रसेन मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने खानपान के स्टॉल लगाए। लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं।

समारोह का मुख्य आकर्षण ऑनलाइन आयोजित महाराजा अग्रसेन संस्कार प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रहा। प्रतियोगिता में गीतिका अग्रवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अजय अग्रवाल दूसरे और सारिका अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि जिला जज नेहा अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला जज नेहा अग्रवाल ने कहा कि जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समर्पण और निरंतर मेहनत जरूरी है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान पर जोर देते हुए कहा कि समाज में बेटियों के साथ होने वाली अभद्र घटनाओं को रोकने के लिए बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार देना आवश्यक है। विशेष रूप से बेटों को हर महिला का सम्मान करना सिखाया जाना चाहिए, ताकि समाज में सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण बन सके।

विशिष्ट अतिथि लेखपाल एकता अग्रवाल ने ऑनलाइन संस्कार आधारित प्रतियोगिताओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों और महिलाओं में शिक्षा, सामाजिक विषयों और धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इससे मोबाइल पर अनावश्यक समय बिताने के बजाय ज्ञानवर्धक गतिविधियों में रुचि विकसित होती है।

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की महिला उत्तर प्रदेश प्रभारी माया अग्रवाल ने दशहरा पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया था। इसी तरह प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर मौजूद काम, क्रोध, लोभ, मोह और ईर्ष्या जैसी बुराइयों को दूर कर आपसी प्रेम और सम्मान को बढ़ावा देना चाहिए।

महासभा के जिलाध्यक्ष बृजेश मित्तल ने अपने हास्यपूर्ण अंदाज से उपस्थित लोगों को खूब हंसाया। उन्होंने बातचीत के दौरान अग्रवाल समाज से जुड़ी कई रोचक जानकारियां भी साझा कीं। महिला जिलाध्यक्ष किरण अग्रवाल ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों और समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भाग लिया। समारोह ने सामाजिक एकता, पारिवारिक संस्कारों और महिलाओं के सम्मान का संदेश दिया।

About NW-Editor

Check Also

डीएम व एसपी ने कानपुर रोड स्थित खनिज बैरियर का किया औचक निरीक्षण; अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर सख्त दिखे अधिकारी

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, महोबा। जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *