Breaking News

फतेहपुर में सड़क हादसा: बाइक से टकराकर पेड़ से भिड़ा ई-रिक्शा, परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्रा घायल

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के मदारीपुर शाह बाईपास के पास रविवार सुबह बाइक का हैंडल ई-रिक्शा से टकरा गया। इसके बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खंती में पलट गया। हादसे में पीईटी की परीक्षा देने जा रहे एक छात्रा और दो छात्रों समेत बाइक सवार महिला घायल हो गई। सभी घायलों को समाजसेवी ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह मदारीपुर गांव निवासी सोनू प्रताप अपनी 22 वर्षीय पत्नी शिवानी को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के जेवनिया गांव निवासी 37 वर्षीय खुशबू गौतम, भदोही जिले के थुरियावां थाना क्षेत्र के पकरी गांव निवासी संतलाल यादव का 23 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार और प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र के निठवा जमेठी गांव निवासी अमृतलाल का 19 वर्षीय पुत्र राधे कृष्ण ई-रिक्शा में सवार होकर ललौली थाना क्षेत्र में पीईटी की परीक्षा देने जा रहे थे।

ई-रिक्शा जैसे ही शाह बाईपास के पास पहुंचा, तभी उसकी टक्कर सोनू प्रताप की बाइक के हैंडल से हो गई। टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया और फिर खंती में पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार छात्रा और दोनों छात्रों के साथ बाइक पर बैठी महिला शिवानी भी घायल हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी अशोक तपस्वी मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दो घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मानवता परिवार की पहल, दिवंगत देवराज के परिवार को मिले 4.12 लाख रुपये

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, फतेहपुर। मानवता परिवार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की दुर्घटना में जान गंवाने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *