Breaking News

फतेहपुर में सड़क हादसे ने छीनी 25 वर्षीय युवक की जिंदगी, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। बिंदकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

थाना क्षेत्र के वीरपुर और मुरकुटा गांव के बीच शनिवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर की टक्कर से बाइक सवार देवा उर्फ दीपक कुशवाहा (25 वर्ष), पुत्र बबली कुशवाहा, निवासी वीरपुर, कोतवाली बिंदकी, गंभीर रूप से घायल हो गया।

युवक की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को वापस घर ले आए और घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मानवता परिवार की पहल, दिवंगत देवराज के परिवार को मिले 4.12 लाख रुपये

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, फतेहपुर। मानवता परिवार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की दुर्घटना में जान गंवाने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *