Breaking News

फतेहपुर में महिला का मोबाइल छीनने का खुलासा, चोरी का फोन खरीदने वाला भी गिरफ्तार

फतेहपुर। शहर में काकादेव गली स्थित रेस्टोरेंट के सामने एक महिला का मोबाइल छीनकर फरार हुए दो आरोपियों समेत तीन लोगों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छीना गया वीवो मोबाइल, 2,900 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। आरोपियों ने छीना गया मोबाइल 2,500 रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने 20 अक्टूबर को हुई घटना का खुलासा करते हुए मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की है।

गिरफ्तार आरोपियों में अंजुल यादव उर्फ मटोलू और अभिषेक यादव उर्फ सेठी यादव, निवासी भोलापुर, थाना हुसेनगंज, तथा मोबाइल खरीदने वाला नीलेश साहू, निवासी भिटौरा, थाना हुसेनगंज शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, वारदात के दौरान अंजुल बाइक चला रहा था, जबकि अभिषेक ने महिला का मोबाइल छीना था। दोनों ने मोबाइल के कवर में मिले 800 रुपये आपस में बांट लिए थे।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक राजकमल यादव, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी महेश यादव, आरक्षी विकास पटेल, महिला मुख्य आरक्षी रचना प्रजापति और आरक्षी नितेश कुमार शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मानवता परिवार की पहल, दिवंगत देवराज के परिवार को मिले 4.12 लाख रुपये

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, फतेहपुर। मानवता परिवार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की दुर्घटना में जान गंवाने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *