Breaking News

फतेहपुर में अवैध तमंचा रखने वाले युवक पर पुलिस का शिकंजा, दो कारतूस बरामद

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर तमंचा प्रदर्शित कर कानून को चुनौती देने वाले युवक को औंग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और खतरा गांव निवासी हरिओम को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और 12 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध तमंचा प्रदर्शित करने संबंधी वीडियो वायरल हुआ था। मामले की जांच के दौरान आरोपी की पहचान हरिओम पुत्र अनिल, निवासी ग्राम खतरा, थाना औंग के रूप में हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी के आधार पर थाना औंग में मुकदमा अपराध संख्या 101/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हरिंदर सिंह, उपनिरीक्षक नीरज कुमार, उपनिरीक्षक मोहम्मद नौशाद, हेड कांस्टेबल महताब खान और कांस्टेबल संदीप शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में पीईटी परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम-एसपी, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

फतेहपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *