Breaking News

फतेहपुर में पीईटी परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम-एसपी, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

फतेहपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों की पड़ताल तेज कर दी है। शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जीजीआईसी मलवां स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की संख्या, पेयजल की उपलब्धता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र पर निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। परीक्षा देने पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने परीक्षा की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दौरान उपजिलाधिकारी बिंदकी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में महिला का मोबाइल छीनने का खुलासा, चोरी का फोन खरीदने वाला भी गिरफ्तार

फतेहपुर। शहर में काकादेव गली स्थित रेस्टोरेंट के सामने एक महिला का मोबाइल छीनकर फरार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *