Breaking News

बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय महिला गंभीर घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर के समीप शनिवार दोपहर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने 70 वर्षीय वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर गांव निवासी मोहन की पत्नी कुआंरिया शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के समीप बच्चों के साथ आ रही थीं। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान मौत से मचा कोहराम

खागा, फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के बल्दी का पुरवा मोहल्ले में उस समय मातम छा गया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *