Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत में 70848 वादों का हुआ निस्तारण

– 178064473 रूपए अर्थदण्ड किया वसूल
– राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेते जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल व अन्य।
फतेहपुर। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनमोल पाल के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर, ग्राम न्यायालय बिंदकी, वाह्य न्यायालय खागा, तहसील सदर, खागा, बिंदकी में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्धघाटन जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने दीवानी न्यायालय परिसर के मीटिंग हाल में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। न्यायालय परिसर, ग्राम न्यायालय बिन्दकी परिसर, कलेक्टेªट परिसर फतेहपुर, समस्त तहसील परिसर, समस्त नगर पालिका एवं समस्त नगर पंचायत परिसर, श्रम कार्यालय परिसर, समस्त विद्युत वितरण खण्ड परिसर, कार्यालय दूर संचार, समस्त बैंको द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन किया गया। सभी न्यायिक अधिकारियों को लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित किये जाने का निर्देश दिया। सचिव (पूर्णकालिक) आकांक्षा मिश्रा व समस्त पीएलवी व समस्त स्टाफ के माध्यम तथा हेल्पडेस्क लगाकर वादकारियों को सहयोग प्रदान किया। लोक अदालत में राजस्व न्यायालयों ने कुल 66385 प्रकरणों का निस्तारण करते हुये 110086097 रूपए शुल्क वसूला। बैंकिंग संस्थानों ने 876 वादों का निस्तारण कर 102796000 रुपए वसूल किया। विद्युत विभाग ने 729 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 691955 रूपए शुल्क वसूला। श्रम विभाग ने 374 वादों का निस्तारण करते हुए 3463172 रुपए अर्थदण्ड के रुप में जमा कराया गया। कुल 70848 वादों का निस्तारण कर 178064473 रूपए अर्थदण्ड वसूला गया।

About NW-Editor

Check Also

पैतृक मकान पर कब्जे को लेकर डीएम से लगाई गुहार

– डीएम को शिकायती पत्र देने के लिए खड़ा पीड़ित। फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *