Breaking News

कपूर मार्केट के सामने निर्माणाधीन साइट फिर चर्चा में, सआदतगंज निवासी ने दर्ज कराई शिकायत

लखनऊ के थाना चौक क्षेत्र स्थित विक्टोरिया स्ट्रीट पर कपूर मार्केट के सामने एक निर्माणाधीन साइट एक बार फिर सुर्खियों में है। सूत्रों के अनुसार इस प्रोजेक्ट को लेकर पहले भी कई तरह की चर्चाएं सामने आई थीं, जिनमें कथित रूप से कुछ नौकरशाहों की काली कमाई निवेश होने की बात कही जा रही थी। बताया जाता है कि कुछ समय पहले मामला चर्चा में आने के बाद यहां निर्माण कार्य रुक गया था। स्थानीय स्तर पर भी इसको लेकर सवाल उठाए गए थे। हालांकि अब एक बार फिर से इस साइट पर काम शुरू हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, बेसमेंट की खुदाई पूरी कर ली गई है और उस पर स्लैब भी डाली जा चुकी है। इसी बीच इस मामले में नया मोड़ तब आया जब सआदतगंज क्षेत्र के निवासी मोहम्मद कामिल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने दावा किया है कि उक्त जमीन उनकी पुश्तैनी संपत्ति है, जिस पर कथित रूप से धोखाधड़ी करते हुए उनके एक भाई ने एक बिल्डर के साथ एग्रीमेंट कर अवैध निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।

सूत्रों का कहना है कि यदि शिकायत की निष्पक्ष जांच होती है, तो इस मामले में न केवल पारिवारिक विवाद बल्कि अवैध निर्माण और संभावित मिलीभगत के पहलू भी सामने आ सकते हैं। फिलहाल यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस पर क्या कार्रवाई करते हैं और क्या शिकायत के आधार पर निर्माण कार्य पर कोई रोक लगती है या नहीं।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर पोस्टर से सियासी हलचल, भाजपा और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर शनिवार को लगाए गए एक राजनीतिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *