Breaking News

8 शव, टूटी गाड़ियां और चीखता मंजर — पुणे में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा

 

पुणे के जेजुरी-मोरगांव रोड पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक स्विफ्ट डिजायर कार और पिकअप ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई. इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए. घायलों में दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जेजुरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि यह घटना जेजुरी-मोरगांव रोड पर हुई.

पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप सिंह गिल ने बताया कि कार में सवार चार पुरुष और एक महिला, पिकअप चालक और ट्रक के पास खड़े दो अन्य लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है. यह हादसा किर्लोस्कर कंपनी के सामने शाम करीब 7:15 बजे हुई. जेजुरी से इंदापुर जा रही एक कार ने पास में खड़े एक पिकअप टेंपो को टक्कर मार दी.

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीराम होटल के बाहर जब पिकअप टेंपो से सामान उतारा जा रहा था, तभी पीछे से कार ने जोरदार टक्कर मार दी. पीड़ितों में टेंपो से सामान उतार रहे कर्मचारी, होटल मालिक और कार में सवार यात्री शामिल हैं. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.  पुलिस ने बताया कि पुणे से मोरगांव जा रही स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर एमएच 42 एएक्स 1060) जेजुरी से मोरगांव जा रही थी.

इस दौरान कार ने श्रीराम ढाबा के सामने एक पिकअप टेम्पो (नंबर एमएच 12 एक्स एम 3694) को टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. पुलिस ने पहुंचकर शवों और घायलों को अस्पताल भेजा. बाद में क्रेन बुलाकर, कार और पिकअप को रास्ते से हटाया गया.

About NW-Editor

Check Also

राघव चड्डा को AAP ने हटाया राज्यसभा उपनेता पद से, अशोक मित्तल बने डिप्टी लीडर

आम आदमी पार्टी से बड़ी खबर सामने आई, AAP ने राघव चड्डा (Raghav Chadha) पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *